रायपुर

संस्कार भारती ने की अखिल भारतीय "भरत मुनि सम्मान" 2025 प्रभा यादव को प्रदान किया

815010220261409201000794354.jpg

-प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव को भरतमुनि सम्मान से सम्मानित किया गया
- ठाणे मुंबई महाराष्ट्र में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव को मिला भरत मुनि सम्मान   
रायपुर।
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ने अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान 2025" लोक कला के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की वेदमती शैली की प्रमुख पंडवानी गायिका प्रभा यादव को सम्मानित किया गया। उनकी कला साधना और अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 01 फरवरी 2026 को ठाणे (मुम्बई महाराष्ट्र) के गडकरी रंगायतन सभा हॉल में एक भव्य समारोह में अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान 2025" से अलंकृत किया।
 संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अश्विन दलवी ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा दिया जाने वाला यह अखिल भारतीय "भरतमुनि सम्मान" भारत में पंचम वेद के नाम से विख्यात नाट्य शास्त्र के रचयिता महर्षि भरतमुनि को समर्पित है।

Image after paragraph

ऐसे विशिष्ट कला साधकों को सम्मानित करते हुए हम गौरवान्वित हैं तथा इनकी समाजोन्मुखी  कला साधना से अभिभूत भी है। इस पुरस्कार के लिए इन कलाकारों का चयन विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा किया गया। 
संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के सह महामंत्री डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव जी को प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना (ओडीसी एवं भरतनाट्यम) पूर्व राज्यसभा सदस्य विदुषी सोनल मानसिंह (पद्म विभूषण) द्वारा तथा संस्कार भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष वायलिन वादक डॉ. मैसूर मंजूनाथ जी के करकमलों  से यह सम्मान 01 फरवरी 2026 को गडकरी रंगायतन, ठाणे, मुम्बई महाराष्ट्र में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
 इसमें सम्मान स्वरूप एक अंग वस्त्रम, श्रीफल,स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान राशि रुपए 1,51,000 (एक लाख इन्कयावन हजार रुपए) की राशि भेंट की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.