होम / बड़ी ख़बरें / "खेल जीवन में संघर्ष और अनुशासन सिखाते हैं: विधायक ललित चंद्राकर"
बड़ी ख़बरें
-ग्राम कोनारी में मड़ई, कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम; विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दुर्ग। ग्राम कोनारी में पारंपरिक मड़ई मेले के पावन अवसर पर भव्य कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने शिरकत की।
खेल भावना से खेलने का आह्वान..
विधायक ललित चंद्राकर ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसे खेलों के प्रति अपार उत्साह है। खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और संघर्ष करने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं, महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ खेलें।"
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां ..
मड़ई के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक नृत्यों और गीतों के बीच ग्रामवासियों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मंच पर कई विशिष्ट अतिथि और समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्रीमती गुंजेश्वरी पारख साहू* (सरपंच, ग्राम कोनारी) टिकेश्वरी देशमुख (पूर्व जनपद सदस्य) कामेश साहू , तालम चन्द्राकर , पारख साहू , मनी लाल ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.