बड़ी ख़बरें

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से वीबी जी राम जी योजना की झांकी का भव्य प्रदर्शन, लोगों ने की सराहना

814260120261247231000762857.jpg

पीएम आवास एवं मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों किया गया प्रदर्शित, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिया संदेश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को मिला प्रथम स्थान, लोगों ने की जमकर सराहना
 दुर्ग।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की झांकी में वी बी जी राम जी योजना की आकर्षक झांकी का भव्य प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से योजना के उद्देश्य, लाभ एवं प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पीएम आवास एवं मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों, आजीविका डबरी, मछली पालन, स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, स्वच्छ भारत मिशन को प्रदर्शित, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दिया संदेश झांकी की विशेष बात यह रही कि इसमें QR कोड की सुविधा भी दी गई थी। आम नागरिक QR कोड को स्कैन कर सीधे अपने मोबाइल पर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस डिजिटल पहल से लोगों को योजना की सही, सरल और त्वरित जानकारी मिली। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को  तोखन साहू राज्य मंत्री केंद्रीय एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा ने प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया। लोगों ने की जमकर सराहना जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में झांकी का निर्माण किया गया।
आकर्षक प्रस्तुति, संदेशात्मक झांकी और तकनीकी नवाचार के चलते पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल ने झांकी की रचनात्मकता, जनजागरूकता संदेश और डिजिटल जानकारी प्रणाली की विशेष प्रशंसा की। रंग-बिरंगी सजावट, संदेशात्मक चित्रों और डिजिटल जानकारी व्यवस्था ने झांकी को और भी आकर्षक बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने QR कोड स्कैन कर योजना की जानकारी ली और इस नवाचार की सराहना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की झांकियों से योजनाओं की जानकारी अब और आसान हो गई है। इससे पारदर्शिता बढ़ती है और आमजन सीधे योजना से जुड़ पा रहे हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। लखपति दीदी की रैली के साथ झांकी के अपने उत्पाद को दर्शाया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.