होम / बड़ी ख़बरें / निर्वाचन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान हेतु दुर्ग जिले को मिला सम्मान
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर आज रायपुर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में राज्य के दुर्ग जिले का चयन प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण श्रेणी के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान दुर्ग जिले को निर्वाचन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय परिसर, रायपुर स्थित विवेकानंद सभागार में किया गया, जिसमें दुर्ग जिले की ओर से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने सम्मान ग्रहण किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.