होम / बड़ी ख़बरें / भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बड़ी ख़बरें
मन की बात श्रवण से देश की सभ्यता, संस्कृति और विविधता को समझने का अवसर मिलता है – सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 130वें एपिसोड का श्रवण दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
दुर्ग शहर में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने वार्ड क्रमांक 16 के बूथ नंबर 24 पर, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने वार्ड क्रमांक 23 के बूथ नंबर 63 पर तथा महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 51 के बूथ नंबर 219 पर मन की बात का श्रवण किया। कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न बूथों पर टिफिन पर चर्चा के माध्यम से SIR को लेकर समीक्षा करते हुए जनसंपर्क भी किया गया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि यह वर्ष 2026 का पहला मन की बात कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस एवं संविधान निर्माताओं को नमन करने की बात कही। साथ ही 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की आत्मा है और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का समाज द्वारा उत्सव के रूप में स्वागत किया जाना चाहिए, जिससे मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। भारतीय स्टार्टअप्स आज AI, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए क्वालिटी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया और कहा कि “अब समझौते का युग नहीं, बल्कि उत्कृष्टता का समय है।”
उन्होंने Zero Defect – Zero Effect के मंत्र को आत्मसात कर विकसित भारत की यात्रा को तेज करने का संदेश दिया।
श्री कौशिक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से न केवल देश की सभ्यता, संस्कृति और विरासत को जानने का अवसर मिलता है, बल्कि उन महान विभूतियों से भी परिचय होता है जिन्होंने पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण का बीड़ा उठाया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय, सभापति श्याम शर्मा, मंत्री गिरेश साहू, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, नवीन पवार, शैलेंद्री मंडावी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह-कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.