ब्रेकिंग

आवास निर्माण की गुणवत्ता और आत्मनिर्भरता की दिशा में जिला दुर्ग की पहल

715230120260724501000745643.jpg

-मनरेगा मजदूरों को दिया जा रहा राजमिस्त्री का विशेष प्रशिक्षण
दुर्ग।
जिले में आवास निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत मजदूरों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में प्राथमिकता से संचालित किया जा रहा है।
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण की गुणवत्ता सुधारने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत नंदवाय में स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण से पूर्व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से हितग्राहियों की काउंसलिंग कर उनकी अभिरुचि के अनुसार चयन किया गया।

Image after paragraph

यह प्रशिक्षण 8 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें कुल 35 पुरुष हितग्राही भाग ले रहे हैं।
सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा अरदीप ढीढी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्यों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। वहीं मास्टर ट्रेनर ओमप्रकाश निर्मकर द्वारा आवास निर्माण में मजबूती के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री का अनुपात, कार्य की समय-सीमा, सावधानियां एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को मनरेगा के अंतर्गत ₹261 प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान भी किया जाएगा।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ग्रामीण हितग्राहियों ने बताया कि इस पहल से उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होगी। वे न केवल अपने स्वयं के आवासों का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ कर सकेंगे, बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, इस कौशल प्रशिक्षण से भविष्य में रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.