ब्रेकिंग

असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की चर्चा, छत्तीसगढ़ देगा ₹5 करोड़ की सहायता

798090820261203231001713970.jpg

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और छत्तीसगढ़ की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह राशि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए उपयोग की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने असम में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मां कामाख्या से सभी प्रभावित परिवारों की रक्षा और कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि असम में जल्द ही सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल होगी।
मुख्यमंत्री साय की इस पहल को प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्यों के बीच सहयोग, संवेदना और मानवीय एकजुटता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

Image after paragraph

 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.