होम / बड़ी ख़बरें / नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी
बड़ी ख़बरें
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के भाजपा नेताओं ने भी नितिन नबीन के समर्थन में अपने समर्थन पत्र जमा किए हैं।
मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, खूबचंद पारख, रामसेवक पैकरा, पूनम चंद्राकर, प्रीतेश गांधी मौजूद थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.