दुर्ग। नगर की प्रतिष्ठित ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से प्रदान किया गया।
समिति द्वारा वर्षों से निर्धन एवं जरूरतमंद नौनिहालों को निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है। समिति के तत्वावधान में वृद्धाश्रमों के वृद्धजनों को आध्यात्मिक सेवा, दवाइयों का वितरण, तथा सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए नगर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक, मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
ज्ञातव्य हो कि कोरोना संक्रमण काल में समिति ने नगर निगम के सहयोग से जरूरतमंदों को राशन वितरण, मास्क वितरण, तथा वैक्सीनेशन कैंपों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण सेवा एवं रचनात्मक भूमिका निभाई। इन जनहितकारी गतिविधियों के लिए शासन-प्रशासन द्वारा सराहना एवं सम्मान भी प्रदान किया गया था।
वर्तमान में भी समिति द्वारा सेवा, संवेदना एवं सहयोग की यह परंपरा निरंतर जारी है। समिति की इन्हीं व्यापक सामाजिक सेवाओं से प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान न केवल समिति के कार्यों की पहचान है, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.