दुर्ग/हनोदा। विगत संध्या ग्राम हनोदा के भादर चौक में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक श्री चंद्राकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्षेत्रीय खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि "ऐसे आयोजनों से युवाओं में न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ती है, बल्कि टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी विकास होता है, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।"
इस अवसर पर मंच पर अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इनमें करगाडीह सरपंच करण कुमार सेन, सुसाइटी अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, हनोदा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी साहू और प्रवीण पाछु प्रमुख रूप से शामिल थे।
इसके अलावा कार्यक्रम में दौलत राम यादव, दानेश्वर यादव, दिनेश पटेल, हनोदा पंच भोजराम साहू व राजेश साहू, अजय चंद्राकर, पटेल समाज पंच मन्नूलाल पटेल, कांता प्रसाद साहू एवं धनौद साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने आयोजक समिति को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.