होम / बड़ी ख़बरें / छात्र लक्ष्मी नारायण का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
बड़ी ख़बरें
अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई, विकासखंड गुंडरदेही, जिला बालोद के कक्षा आठवीं के छात्र लक्ष्मी नारायण यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लक्ष्मी नारायण, पिता सुखलाल यादव, 14 वर्ष बालक वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान के केकरी में 16 से 21 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें लक्ष्मी नारायण छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। लक्ष्मी नारायण पिछले दो वर्षों से अपनी पी.टी.आई. के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
लक्ष्मी नारायण के चयन पर शाला परिवार में हर्ष का माहौल है। चयन पर शाला की प्राचार्य श्रीमती के. लता वेणुगोपाल, व्यायाम शिक्षक योगेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत भिलाई के सरपंच, शाला विकास समिति, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं प्राथमिक शाला के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशीर्वाद प्रदान किया है।
विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने आशा व्यक्त की है कि लक्ष्मी नारायण राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.