होम / बड़ी ख़बरें / सेवा टेबल कैलेंडर 2026 का विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया विमोचन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के प्रकाशन से सेवा एवं रचनात्मक कार्यों की प्रस्तुति हेतु टेबल सेवा कैलेंडर 2026 का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधिवत रूप से ककलेंडर का विमोचन किया।
उल्लेखनीय है कि ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति द्वारा यह द्वितीय वर्ष है, जब सेवा भावना एवं सामाजिक रचनात्मक कार्यों को दर्शाने वाला टेबल सेवा कैलेंडर प्रकाशित किया गया है। इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी समिति के प्रकाशन से टेबल सेवा कैलेंडर प्रकाशित किया गया था, जिसे समाज में सकारात्मक सोच और सेवा कार्यों को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रभारी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (छत्तीसगढ़), छत्तीसगढ़ शासन जीव बोर्ड के सदस्य, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर, सचिव दिलीप ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समिति द्वारा किए जा रहे शिक्षा, सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.