ब्रेकिंग

10 लाख से बने भवन का लोकार्पण, समाज को गति देने और रूप रेखा बनाने सतनाम समाज को मिली जगह- विधायक ललित

32506012026112857whatsappimage2026-01-06at4.54.03pm(1).jpeg

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा हर समाज को प्रगतिशील होना चाहिए। इसके लिए समाज को मंत्रणा की आवश्यकता है। बैठने और रूपरेखा तैयार करने के लिए जगह होनी चाहिए। उन्होंने रूआबांधा में 10 लाख से बने सामाजिक भवन का लोकार्पण कर सतनाम समाज को समर्पित किया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित ने कहा कि समाज के पास अब खुद का भवन हो गया है। यह बेहद आवश्यक था। अब सतनाम समाज अपने छोटे व बड़े आयोजन इस जगह पर कर सकते है। लोकार्पण समारोह में पहुंचे विधायक का सम्मान सतनाम समाज के सदस्यों ने शाल भेंट कर किया। इस अवसर पर  अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, दशरथ साहू, राकेश त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे।

Image after paragraph

-समाज ने रखी मांग
समाज की ओर से प्रेम साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधायक को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि खूबसूरत भवन में पानी और बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है। इस पर विधायक ने हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।

Image after paragraph

--बाबा जी के संदेश को करे आत्मसात
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि बाबा जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। व्यसनों से दूर रहने उपदेश दिया। अगर व्यसन को हम पकड़े रहेंगे तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा। इसलिए सर्व  समाज को बाबा जी के संदेश और उपदेश को आत्मसात करना चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.