ब्रेकिंग

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

581040120261613181000648129.jpg

-38 लोगों ने किया रक्तदान, 100 दोपहिया चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण 
दुर्ग ।
यातायात पुलिस द्वारा रविवार 4 जनवरी को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में यातायात पुलिस के जवानों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन हर व्यक्ति को स्वयं से शुरू करना चाहिए। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, पेट्रोल पंप संचालक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा।
रक्तदान शिविर में कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रक्तदान करने वाले आम नागरिकों एवं यातायात पुलिस के जवानों को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 100 वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में समझाइश दी गई। साथ ही उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमेट का वितरण भी किया गया।

Image after paragraph

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अपने मित्रों व परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, जनक राम कुरे, तापेश्वर नेताम, युवराज साहू, प्रकाश कांत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन, दिशा सामाजिक संस्थान, आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल एवं उनकी टीम, बीएसपी की नुक्कड़ नाटक टीम, गौ सेवा समिति सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.