-आपके गांव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी ..
-अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ...
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंजगीरी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर विधिवत् पूजा अर्चना कर नवीन विकास कार्यों की आधार शीला रखी। इसके अंतर्गत 11 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोमशेड का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया । भूमि पूजन कार्यक्रम अंतर्गत मांगलिक भवन निर्माण कार्य सतनाम पारा अनुमानित लागत राशि 15 लाख रुपए , नकटा तालाब से मुक्ति धाम तक सीसी रोड निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि 5 लाख रुपए, मोहन साहू के खेत से मनरेगा भवन तक नाली निर्माण अनुमानित लागत राशि 20 लाख रूपये, रामशरण के खेत के पास पुलिया निर्माण अनुमानित लागत राशि 11 लाख रुपए, श्रवण धर से लाभू घर तक नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि 5 लाख 50 हजार रूपए पूजा कर आधार शीला रखी।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा हमारी सरकार लगातार लोगों के जीवन के खुशियां लाने का काम कर रही और अन्तिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे इस दिशा में निरन्तर कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है । आपके गांव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तय कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। हम सभी ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का सपना देखा है और इसके लिए हमने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी बनाया है। हमारी सरकार राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रही है।आप सभी को नूतन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू जनपद सदस्य व सभापति लोमस चंद्राकर सरपंच श्रीमती गीता ठाकुर,मंडल अध्यक्ष लीकेश्वर देशमुख महामंत्री डीलेश्वर साहू पुराण देशमुख बूथ अध्यक्ष दिनेश देशमुख मुरली ठाकुर सूरज हिरवानी पंचगण चंद्रकांता देशमुख ख़ेमीन विश्वकर्मा ऊषा बंजारे पुष्पा यादव दानेश्वरी साहू नूतन धीवर कांति देशमुख तुलसी ठाकुर कमलेश्वरी देशमुख टिकेश्वरी देशमुख परस राम ठाकुर दुर्गेश ओझा अरुण मार्कण्डे नरेन्द्र देशमुख किशोर देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.