राजनीति

नववर्ष पर मुख्यमंत्री व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

96501012026121130whatsappimage2026-01-01at5.33.41pm.jpeg

-प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
कवर्धा।
नववर्ष के प्रथम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के भोरमदेव मंदिर परिसर में आगमन पर पारंपरिक नर्तक दल “पुरखा के सुरता” द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। लोक संस्कृति की झलक ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

Image after paragraph

पूजा उपरांत मंदिर के पुजारी द्वारा मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों को प्रसाद स्वरूप मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय एवं केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का अभिवादन कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने बुढ़वा महादेव मंदिर एवं चामुंडा देवी मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.