दुर्ग। सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीयो का बिदाई समारोह बुधवार को आयुक्त सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक शिक्षिका श्रीमति विश्वमोहनी देवांगन,सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश श्रीवास्तव और सफाई कामगार श्रीमति मुखिया बाई के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते है अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक, पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके शानदार करियर और नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई दी है। सभापति श्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है, उनके योगदान की सराहना की है और उन्हें भविष्य के लिए सुख, स्वास्थ्य और खुशियों से भरी नई पारी की शुभकामनाएँ दी हैं, जिसमें उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, देव नारायण चंद्राकर,मनीष साहू, लीलाधर पाल,नीलेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद गुलशन साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,सुरेश केवलानी,विनोद मांझी,हरिशंकर साहू,करण यादव,अपर्णा मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह,अभ्दय मिश्रा,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा,सत्यनारायण शर्मा,गौतम साहू, सहित अधिकारी/कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।अंत में स्वायत्तशासी संघ के महामंत्री अनिल सिंह व स्वायत्तशासी संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.