– जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने की मतदाताओं से अपील
दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जाँच लें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया हो, गलत तरीके से काट दिया गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से तत्काल संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएँ।
श्री बाकलीवाल ने कहा कि यदि बीएलओ स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो ऐसे मतदाता दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर उचित समाधान सुनिश्चित कराएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मताधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटना लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। जिला कांग्रेस कमेटी इस विषय पर लगातार निगरानी रखे हुए है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.