छत्तीसगढ़

आत्मा परियोजना अंतर्गत किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हेतु दल रवाना

734291220251637091000615738.jpg

बालाघाट। आत्मा परियोजना अंतर्गत सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (ATMA) के तहत जिले के कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विकासखंड बालाघाट, कटंगी एवं लालबर्रा से चयनित कृषकों का दल जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के लिए रवाना किया गया।
       इस अवसर पर उपसंचालक कृषि  फूल सिंह मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण दल को रवाना किया एवं कृषकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा सीखी गई तकनीकों को अपने क्षेत्र में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
      प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसल उत्पादन के साथ-साथ मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन एवं अन्य सहायक कृषि गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है।
        कृषि विभाग द्वारा आशा व्यक्त की गई कि प्रशिक्षण उपरांत किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाएंगे तथा अन्य कृषकों को भी प्रेरित करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.