-मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में नई मतदाता सूची पर गहन चर्चा
दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की मासिक बैठक राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री अनूप वर्मा के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं एसआईआर के बाद नई मतदाता सूची का वितरण वार्ड प्रभारी बूथ प्रभारियों को किया गया और निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची गहन अध्ययन कर छूटे हुए नाम को मतदाता सूची में जोड़वाया जाए।
28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना दिवस पर ब्लॉक के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बागलीवाल, मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद अश्विनी निषाद, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष, पूर्व पार्षद भोला महोबिया,अशोक मेहरा, राजकुमार वर्मा,शत्रुघ्न चक्रधारी,गणेश सोनी,डोमार सिंह राजपूत,भीमसेन,चंद्रशेखर पारख, प्रकाश शिवनकर,मनोज सिन्हा, कल्याण सिंह ठाकुर, संजय ताम्रकार,पाशी अली, आनंद कपूर ताम्रकार,अली असगर उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.