दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर मोदी की गारंटी के अनुरूप विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर अनुविभाग पाटन के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय निश्चितकालीन शांतिपूर्ण काम बंद-कलम बंद आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अनुविभाग पाटन अंतर्गत कार्यरत सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारियों की ओर से अनुविभागीय दंडाधिकारी पाटन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र शासन के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए, जुलाई 2019 से लंबित डीए एरियर्स को जीपीएफ में समायोजित किया जाए, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना के आधार पर समस्त सेवा लाभ दिए जाएं। इन प्रमुख मांगों सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
फेडरेशन ने बताया कि आंदोलन के दौरान अनुविभाग पाटन अंतर्गत सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग (झाडूराम देवांगन स्कूल, जी.ई. रोड दुर्ग) के सामने हड़ताल पर रहेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता ललित बिजौरा, संरक्षक टिकेन्द्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव, ब्लॉक संयोजक महेन्द्र कुमार साहू, संभागीय महामंत्री चंचल द्विवेदी, पाटन ब्लॉक पेंशनर्स संघ अध्यक्ष हीरासिंह वर्मा सहित सी.एल. भूआर्य, योगेश्वर महिपाल, सतीश शर्मा, डिलेश कुमार, सी.एल. निषाद, जितेश कुमार वर्मा, नीलमणी वर्मा, झरना दास, प्रहलाद पांडेय, रानू नागरिया, अनीता धुरंधर, रेशमा यादव, प्रवीण शर्मा, मोतीलाल मार्कण्डेय, ढालसिंग साहू एवं विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.