दुर्ग। दुर्ग जिले में अवैध व्यापार एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए होटल क्राउड, जुनवानी रोड भिलाई के मैनेजर सहित दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2025 को स्मृति नगर क्षेत्र में होटल, लॉज एवं ढाबों की नियमित चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि होटल क्राउड में बाहर से लाई गई दो युवतियों के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, महिला रक्षा टीम प्रभारी उप निरीक्षक नीता राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा होटल में दबिश दी गई।
रेड के दौरान होटल में गुजरात एवं उत्तरप्रदेश की दो महिलाएं पाई गईं, जिनसे पहचान पत्र मांगे जाने पर उन्होंने पहचान बताने से इंकार कर दिया। वहीं होटल मैनेजर द्वारा पुलिस की रूटीन चेकिंग का विरोध करते हुए वाद-विवाद एवं हंगामा किया गया, जिससे मौके पर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी।
पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा (23 वर्ष), निवासी ग्राम जगहथा, नहर के पास, पोस्ट ताला, जिला सतना (म.प्र.), वर्तमान में मैनेजर होटल क्राउड, जुनवानी रोड, संदिग्ध महिला 1 – नाजरीन बानो (23 वर्ष) निवासी फैजाबाद रोड, थाना मरिपारी, जिला लखनऊ (उ.प्र.),
संदिग्ध महिला 2 – सनम अंसारी (25 वर्ष) निवासी थाना दमन, जिला दमन (गुजरात)
को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रधान आरक्षक धर्मशीला यादव एवं म.आर. मोनी रावटे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.