दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने आज दुर्ग ब्लाक के उतई और मचांदुर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने वाले किसानों से बातचीत किया। किसानों ने बताया कि इस साल धान की बोवाई से लेकर बिक्री करने के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा।
उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि जबतक किसान बंटे रहेंगे तब तक लूटे जाते रहेंगे। पहले ही किसान धर्म, जाति समाज और राजनीति दलों के नाम पर बंटे हुए हैं और अब महतारी वंदन के नाम पर सरकार ने लिंग के आधार पर महिला और पुरुष किसान में विभाजित करके फूट डालने का प्रयास किया है और यदि किसान एक रहेंगे तभी सेफ भी रहेंगे। उन्होंने किसानों को आगाह किया है कि अगले साल धान बेचने वाले किसानों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया कि विलंब से खरीदी होने और सूखत के कारण धान के वजन में कमी होने से किसानों को लगभग 3 से 5 हजार करोड़ रूपए की आर्थिक क्षति होने की संभावना है। किसानों ने बताया कि आज भी अनेक किसान गिरदावरी में खसरा और रकबा की त्रुटियों में सुधार करवाने के लिए भटक रहे हैं, किसानों ने धान की सरकारी खरीदी पर सरकार की नीयत पर भी शंका व्यक्त किए। किसान संगठन के प्रतिनिधि मंडल में मनोज मिश्रा भी शामिल थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.