दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में दुर्ग जिले में 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आज दिनांक तक 1 लाख 78 हज़ार 146 मैट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में लगातार कृषकों के द्वारा टोकन स्वयं मोबाइल ऐप के द्वारा अथवा समितियां के माध्यम से जारी कर धान विक्रय किया जा रहा है l

शासन द्वारा पूर्व में जिन उपार्जन केंद्रों द्वारा जिनमें कृषकों के फोटो अपलोड का प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक है ऐसे 54 उपार्जन केंद्रों की प्रतिदिवस खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई थी । वर्तमान में जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शेष सभी 48 उपार्जन केन्द्रों के प्रतिदिवस खरीदी लिमिट में भी वृद्धि कर दी गई है। विदित हो कि कृषकों की सुविधा हेतु मोबाइल एप के माध्यम से किसी भी समय एवं समिति द्वारा सप्ताह के सभी दिवस टोकन प्राप्ति हेतु सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.