दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर के वार्षिक साई महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन,जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल समेत अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों,धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर श्री साई बाबा के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशियाली के लिए कामना की। तीन दिवसीय महोत्सव में पूजी की थाली सजाओ, रंगोली, ड्रॉइंग एवं मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने सैकड़ों की संख्या में हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट कला कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम गुरुवार की शाम घोषित किए गए। तत्पश्चात विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुराना कॉलेज वार्ड-40 की पार्षद सरिता चंद्राकर, गुरुघासीदास वार्ड-44 पार्षद मनीष कोठारी, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर रहे। उन्होने आयोजन की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत कर सभी प्रतिभागियों को बेहतर कला कौशल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सह-सचिव संतोष यदु, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य कौशल किशोर सिंह, गणेश निर्मलकर, जयंत खिरोडकर, प्रकाश शिवणकर, नारायणदत्त तिवारी, ईश्वर अग्रवाल, श्रीधर भजने एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री साई मंदिर समिति उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने किया। प्रतियोगिता आयोजन समिति द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम सिद्धि इंग्ले, द्वितीय सोनाक्षी नायक, तृतीय नव्य वर्मा, सांत्वना पुरस्कार गरिमा गायकवाड़, दक्ष अग्रवाल, बी वर्ग में प्रथम भारती नामदेव, द्वितीय दुर्गा यादव, तृतीय साक्षी तम्बोली, सांत्वना पुरस्कार मनीष धृतलहरे को प्रदान किया गया। पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में वर्षा हासवानी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम दीक्षा कौशल, द्वितीय फलक फातिमा, तृतीय याशी साहू, सांत्वना पुरस्कार खुशबू कौशल, रानी कोठारी, बी वर्ग में प्रथम अंजल यादव, द्वितीय अंजलि साहू व सांत्वना पुरस्कार सरिता देशलहरे को प्रदान किया गया। ड्रॉइंग प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम निधि यादव, द्वितीय आन्या सिंह, तृतीय इशनवी जैन, सांत्वना पुरस्कार गुनिका साहू, रिजा फातिमा, बी वर्ग में प्रथम सृष्टि माईटि, द्वितीय पूर्वी सेन, तृतीय घनश्याम यादव, सांत्वना पुरस्कार सौम्या साहू, सी वर्ग में प्रथम अंजली साहू, द्वितीय यमुना सारथी, तृतीय अंजल यादव, सांत्वना पुरस्कार अनुश्री उप्लव को प्रदान किया गया। मेहन्दी प्रतियोगिता में प्रथम हेतल, द्वितीय लीना साहू, तृतीय राबिया फातिमा और सांत्वना पुरस्कार भाविका जाधव को मिला। यह प्रतियोगिता शिवाकांत तिवारी, प्रीति राजपूत के मार्गदर्शन और संध्या साहू, तृप्ति राऊत, गिरिजा कोसरे, मेेधा चंदेल, गुनगुन राऊत के सहयोग से आयोजित किए गए। निर्णायक मंडल में रोहणी पाटणकर, ज्योति धारकर, लता तिवारी, श्वेता तिवारी, मनीष ताम्रकार शामिल रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में श्री साई मंदिर समिति द्वारा प्रतियोगिता आयोजन समिति एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.