होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने रिसाली मंडल में SIR को लेकर बैठक ली
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आज रुआबांधा सेक्टर स्थित नारी जागरण केंद्र में भाजपा रिसाली एवं मरोदा–पुरैना मंडल में “SIR विशेष गहन एवं पुनरीक्षण अभियान” की मंडल स्तरीय आयोजित बैठक में शामिल हुआ। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया कि SIR फॉर्म निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा हों, प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज हो, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं तथा नवविवाहित बहनों के नाम भी मतदाता सूची में समुचित रूप से जोड़े जाएँ और सभी प्रविष्टियाँ पूर्णतः सही, सटीक एवं त्रुटिरहित रहें। मतदाता सूची के सुव्यवस्थित अद्यतन हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई।
.jpeg)
सभी बी एल ए ने अपने बूथ, वार्ड में चल रहे एस आई आर की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने एस आई आर को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा किया और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए और संगठनात्मक चर्चा किया।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी एवं शिवेन्द्र परिहार, राजीव पांडे, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मरोदा–पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनूपम साहू, महामंत्री दशरथ साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पार्षद धर्मेंद्र भगत, चंद्र प्रकाश निगम, शिला नारखेड़े, सारिका साहू, ईश्वरी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूखमणी साहू सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.