होम / दुर्ग-भिलाई / जिले में अब तक 3,45,822.80 क्विंटल धान खरीदी
दुर्ग-भिलाई
- आज 6659 किसानों से 34,280.84 मे. टन हुई धान की खरीदी
दुर्ग। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आई है। 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। 15 नवम्बर से अब तक 3,45,822.80 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। जिसमें धान मोटा की मात्रा 117042.40 क्विंटल, धान पतला की मात्रा 83571.60 क्विंटल और धान सरोना की मात्रा 145208.80 क्विंटल शामिल हैै। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य धान पतला 2389.00 प्रति क्विंटल, मोटा 2369.00 प्रति क्विंटल तथा धान सरोना 2369.00 प्रति क्विंटल दर से खरीदी की जा रही है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में सोमवार 24 नवम्बर को 6659 किसानों से 34280.80 मे. टन धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था की गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.