होम / दुर्ग-भिलाई / टैक्स छुट 2 प्रतिशत केवल 30 नवंबर तक, रिसाली निगम तैयार कर रहा चैट बाट
दुर्ग-भिलाई
-क्यूआर कोड से राशि जमा करने की सुविधा
फैक्ट फाइल..
लक्ष्य- 21 करोड़ 30 लाख
घर- 27 हजार 258
अब तक वसूली- 45 प्रतिशत
रिसाली। संपत्ति कर समेत अन्य कर जमा करने छूट दी जा रही। 2 प्रतिशत छुट का फायदा केवल 30 नवंबर तक राशि जमा करने वालों को ही मिल पाएगा। नागरिक क्यू आर कोड को स्कैन कर ऑन लाइन टैक्स जमा कर सकते है।
निगम आयुक मोनिका वर्मा ने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन करते ही करदाता सीधे रिसाली निगम के साइड पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद नागरिक सीधे अपना नाम या फिर मोबाइल नंबर दर्ज कर निर्धारित राशि देख अपनी सुविधा से ऑन लाइन टैक्स जमा कर सकते है। आयुक्त ने पेनाल्ट से बचने निर्धारित समय में टैक्स जमा करने कहा है।
जल्द चैट बाट ..
संपत्ति कर प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों को सुविधा देने चैट बाट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चैट बाट को वॉट्स एप की मदद से देख सकते है। लिंक से सारा डिटेल मोबाइल स्क्रीन पर होगा। वहीं से नागरिक ऑन लाइन राशि जमा कर सकते है।
20 हजार से अधिक डिमांड ..
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से नागरिकों को डिमांड दिया जाएगा। 20 हजार 600 डिमांड पत्र तैयार किया गया है। रवि श्रीवास्तव ने बताया कि डिमांड मिलने के बाद नागरिक ऑन लाइन पेमेंट कर सकते है। इससे समय की बचत होगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.