राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान में राज्य स्थापना रजत जयंती की मनाई खुशियां
भिलाई। राष्ट्रीय काव्य रसिक संस्थान के बैनर तले छत्तीसगढ़ काव्य रसिक संस्थान की अध्यक्ष संध्या जैन के निवास शांति नगर कोहका भिलाई में दिवाली मिलन और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस काव्य गोष्ठी में शहर के अलावा विभिन्न शहरों के रचनाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में योगेश्वर शर्मा ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
मेजबानी कर रहे कीर्ति कुमार जैन ने सभी कवियों का तिलक लगाकर एवं वरिष्ठ कवियों को शाल भेंट कर स्वागत किया। आयोजन में छत्तीसगढ़ काव्य रसिक संस्थान की अध्यक्ष संध्या जैन भिलाई से, रायपुर से इस संस्थान के महामंत्री अमृतांशु शुक्ला, आरव शुक्ला, रायपुर से ही योगेश्वर शर्मा योगी, महासमुंद से पुष्पलता भार्गव सुनंदा, भाटापारा से निवेदिता वर्मा मेघा, दुर्ग से फिरीत राम पटेल. बिलासपुर से राकेश अयोध्या, भिलाई से अशोक चोपड़ा, डॉ संध्या जैन राज, डा, नौशाद अहमद सिद्दीकी और रियाज खान गौहर सहित कई रचनाकारों ने काव्य की रसधार बहा कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कीर्ति कुमार जैन एवं उनकी पुत्री त्रिशाला जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.