ब्रेकिंग

विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं, सौजन्य मुलाकात कर मनाया उत्सव

97111112025122546whatsappimage2025-11-11at5.45.22pm.jpeg

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के बिहार प्रवास से लौटने के बाद आज उनके निवास स्थान पर क्षेत्रवासियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाइयाँ दीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक ललित चंद्राकर को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे माहौल में उत्सव और आत्मीयता का भाव दिखाई दिया।
विधायक ललित चंद्राकर ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “क्षेत्र की जनता के प्रेम, आशीर्वाद और सहयोग से मुझे सदैव ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। मैं अपने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।”

Image after paragraph

उन्होंने यह भी बताया कि जन्मदिन के अवसर पर उनसे मिलने आए नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं, जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। विधायक के जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे तथा उन्होंने विधायक को दीर्घायु और जनसेवा में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.