जन्मदिवस के अवसर पर मुझे मिला बधाई और शुभ आशीष मेरी असली पूंजी: ललित चंद्राकर
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बिहार प्रवास पर होने के कारण आज निवास स्थान पर धर्मपत्नी मीनाक्षी चंद्राकर से आम जन मानस व दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधायक जी को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उज्वल भविष्य की कामना किया।
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ,दुर्ग ग्रामीण विधायक भाजपा दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, विधायक आम जनमानस पार्टी के पदाधिकारी समाज के प्रमुख, उद्योगपति, व्यापारिक बंधु महिला स्व सहायता समूह की बहनों के द्वारा अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी फोन कॉल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से भी नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनमानस ने बधाई प्रेषित की है। बिहार विधानसभा चुनाव प्रवास होने के कारण फोन काल से आम जनमानस ने बधाई दी।

बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह , उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, डोमन लाल कोर्सेवाडा, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव,सुशांत शुक्ला, मोतीलाल साहू, ईश्वर साहू भावना बोहरा,संपत अग्रवाल, केंदीय मंत्री तोखन साहू प्रदेश मंत्री अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई पूर्वजिला अध्यक्ष महेश वर्मा ,दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार शामिल हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के द्वारा मेरे जन्म दिवस के अवसर पर अपना शुभ आशीष और बधाई दी है उसका मैं ऋणी जीवन भर रहूंगा। मेरी असली पूंजी ही उनका स्नेह और प्रेम है मैं हृदय की गहराइयों से मेरे जन्म दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामना देने वालों का साधुवाद देता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हू आप सभी का प्यार और शुभ आशीष मुझे सदैव मिलता रहे यही मेरी मंगल कामना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.