ब्रेकिंग

स्व सहायता समूह के 20 लाख रुपये गबन करने वाली महिला गिरफ्तार — थाना पुलगांव पुलिस की कार्रवाई

61006112025121330whatsappimage2025-11-06at5.42.19pm.jpeg

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने महिला स्व सहायता समूहों की राशि का गबन करने के आरोप में ग्राम कोटनी निवासी एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपिया ने विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों के लगभग 20 लाख रुपये की राशि बैंक में जमा न कर अपने पास रख ली थी।
मामले में प्रार्थिया दिव्या साहू, अध्यक्ष नव जागृति महिला स्व सहायता समूह ग्राम कोटनी द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गांव की ही मनीता निषाद ने बिहान योजना अंतर्गत संचालित अनेक महिला स्व सहायता समूहों की राशि का गबन किया है।
आरोपिया मनीता निषाद ग्राम कोटनी के नव जागृति महिला स्व सहायता समूह में सचिव के रूप में पदस्थ थी। समूहों द्वारा स्वरोजगार हेतु बैंक से ली गई लोन राशि की किस्तें महिलाओं द्वारा नगद रूप में मनीता निषाद को जमा करने के लिए दी जाती थीं, लेकिन उसने वह राशि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नगपुरा में जमा नहीं की।

Image after paragraph

बैंक से आहरण राशि जमा न होने पर जब समूहों को नोटिस प्राप्त हुआ, तब गबन की जानकारी सामने आई। जांच में पाया गया कि आरोपिया ने नव जागृति, उज्जवला, आस्था, राधे राधे, साधना, प्रेरणा, प्रगति, नव अंजोर, जय मां शीतला और वैभव महिला स्व सहायता समूह सहित कुल 10 समूहों की लगभग 20 लाख रुपये की राशि का गबन किया है।
गांव में हुई बैठक में आरोपी महिला को कई बार समझाइश दी गई और राशि लौटाने के लिए समय भी दिया गया, परंतु वह राशि वापस करने के बजाय 4 मार्च 2024 की रात घर छोड़कर फरार हो गई थी।
प्रार्थनाओं एवं जांच के आधार पर अपराध क्रमांक 532/2025 एवं 533/2025 दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने आरोपिया मनीता निषाद पति स्व. यशवंत निषाद (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम कोटनी थाना पुलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.