बेमेतरा। रविवार को जिला देवांगन समाज बेमेतरा द्वारा दीपावली मिलन, बैठक सह संगठन विस्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्ट देवी माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यह बैठक नव-निर्वाचित अध्यक्ष कामदेव देवांगन (देवरबीजा) के मनोनयन के पश्चात पहली बैठक रही, जिसमें संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया —
सचिव: मेघराज तरार (रामपुर भांड)
कोषाध्यक्ष: डिकेन्द्र देवांगन (बेमेतरा)
उपाध्यक्षगण: तामेश्वर देवांगन (कुसमी बेरला), छत्र कुमार देवांगन (कुसमी बेमेतरा), दिनेश देवांगन (देवरबीजा), देवसिंह देवांगन (टेमरी)
संरक्षकगण: श्रीराम देवांगन (तिलई), मनीराम देवांगन (बीजाभाठ), अमृत देवांगन (खम्हरिया), दीपचंद देवांगन (नवागढ़)
सलाहकारगण: रामेश्वर देवांगन (सांकरा), राजू देवांगन (बेमेतरा), संतोष देवांगन (देवरबीजा), महेंद्र देवांगन (नवागढ़)
कार्यकारिणी सदस्य: गोवर्धन देवांगन (मावलीभाठा), खुमान प्रसाद देवांगन (सांकरा), कपीलनारायण देवांगन (मोहरेंगा), डंकेश्वर देवांगन (धनेली), झग्गर देवांगन (देवकर), किर्ती देवांगन (देवकर)
युवा अध्यक्ष: घनश्याम देवांगन (बेमेतरा)
महिला अध्यक्ष: श्रीमती भोजेश्वरी देवांगन (खम्हरिया)
भवन प्रभारी: राजेंद्र देवांगन (बेमेतरा)
बैठक में आगामी योजनाओं के अंतर्गत माता परमेश्वरी महोत्सव, नवीन छात्रावास एवं मंगलमवन का लोकार्पण, तथा पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इन आयोजनों हेतु आवश्यक आय की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि जिले के चारों ब्लॉकों में क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। प्रथम बैठक नवागढ़ ब्लॉक में रखी जाएगी, जिसकी तिथि एवं स्थान की जानकारी सलाहकार महेंद्र देवांगन द्वारा दी जाएगी।
बैठक के अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें समाज की प्रगति हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.