ब्रेकिंग

देव उठनी एकादशी पर राऊताईन हांथा चित्रकला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों का सम्मान

739021120251126391000315859.jpg

यादव संघ मित्र कल्याण मंडल दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और तुलसी विवाह का हुआ आयोजन
दुर्ग।
देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर यादव संघ मित्र कल्याण मंडल जिला दुर्ग द्वारा सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संघ के प्रधान कार्यालय श्री गहिरा गुरु धाम, यादव सांस्कृतिक भवन, दुर्ग में सायं 6 बजे से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्य गीत के सामूहिक गान के साथ हुआ, जिसके माध्यम से उपस्थित जनों ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। तत्पश्चात विधि-विधानपूर्वक भगवान शालिग्राम व माता तुलसी का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक रीति से गन्ने का मंडप बनाकर, चन्दन, बंदन, श्रीफल, मेवा-मिष्ठान एवं रितुफल के साथ पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर यादव महिलाओं द्वारा परंपरागत रूप से गौ माता को “सौहाई” बांधी गई तथा यादवी दोहों का पाठ करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Image after paragraph

राऊताईन हांथा चित्रकला प्रतियोगिता में 125 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा ..
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा राऊताईन हांथा चित्रकला प्रतियोगिता, जिसमें दुर्ग जिले की 125 यादव महिलाएं शामिल हुईं। पारंपरिक कूंची और प्राकृतिक रंगों से सजाई गई इन कलाकृतियों में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और यादवी परंपरा की झलक देखने को मिली।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती फुलेश्वरी यादव, द्वितीय स्थान श्रीमती निर्मला यादव तथा तृतीय स्थान श्रीमती रजनी यादव को प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को श्रीफल, पितांबरी गमछा एवं मोरपंख जड़ी अहीर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

Image after paragraph

मुख्य अतिथि डॉ. मानसी गुलाटी ने किया पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का आह्वान ..
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका एवं युवा भाजपा नेत्री डॉ. मानसी गुलाटी ने अपने उद्बोधन में कहा -  “यादव संघ मित्र कल्याण मंडल पिछले 19 वर्षों से राऊताईन हांथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर छत्तीसगढ़ की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रहा है। इस वर्ष 20वां आयोजन है, जो हमारी परंपराओं के प्रति समाज की गहरी निष्ठा का प्रतीक है।”
उन्होंने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में शहरों से यह परंपरा लगभग लुप्त हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी यह सहज रूप से जीवित है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि आने वाली पीढ़ियों को इस विरासत से जोड़कर रखें ताकि यह गौरवशाली परंपरा सदैव अक्षुण्ण बनी रहे।

Image after paragraph

संघ ने राज्य सरकार से की अनुदान जारी करने की मांग ..
संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले दो वर्षों से राऊताईन हांथा चित्रकला प्रतियोगिता एवं राऊत नाच महोत्सव हेतु अनुदान जारी नहीं किया गया है। उन्होंने शासन से अनुरोध किया कि दोनों आयोजनों की लंबित राशि शीघ्र जारी की जाए ताकि समाज की यह पारंपरिक धरोहर संकट में न पड़े।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित ..
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद डॉ. पायल पाटिल, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद मनोज सोनी, संघ के उपाध्यक्ष हर्ष हिंद यादव, सचिव  उमराव यादव, कोषाध्यक्ष  ललित यादव, महामंत्री आर्य हिंद यादव, भरत यादव, शिव यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं पदाधिकारी रहे।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से श्रीमती करूणा यादव, वर्षा रितु यादव, त्रिवेणी यादव, मंजूषा यादव, प्रभा यादव, लीला यादव, मिना यादव, गौरी यादव, सरस्वती यादव, सुभद्रा साहू, नीलम भंडारी, देवकी निर्मलकर, ईश्वरी वर्मा, पार्वती मरीई, शुसीला वैष्णव, गुलबिया, मंजू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम का संचालन भावनात्मक और पारंपरिक माहौल में हुआ, जिसमें “राऊताईन हांथा” की रंगीन झलकियों ने समूचे परिसर को लोक संस्कृति की आभा से भर दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.