राज्यभर के विभिन्न जिलों में हुआ भव्य दीप प्रज्ज्वलन, युग सेनानियों ने रखे अपने विचार
दुर्ग। अखिल विश्व गायत्री परिवार "दिया" (DIYA) छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर 2025 को प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दुर्ग, भिलाई, रायपुर, कोरबा, पेंड्रा, गौरेला-मारवाही, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर सहित राज्य के विभिन्न दिया मंडलों में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युग सेनानियों ने लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, उनके राष्ट्रीय एकीकरण में योगदान तथा उनके आदर्शों पर अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के अदम्य साहस, देशभक्ति और एकता के संकल्प से आज का अखंड भारत संभव हुआ है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिया छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संयोजक डॉ. पी. एल. साव के साथ ओमप्रकाश बलभद्र, सविता साहू, विजेंद्र यादव, खिलावन पटेल, देव चरण, सरोज राठौर, रोहित बरेठ, नंदिनी पाटनवर, पंकज साय, सौरभ पाटनवर, वेदप्रकाश थवाइत और सुषमा साहू ने सक्रिय योगदान दिया।
सभी जिलों में दीपदान, राष्ट्रगीत, देशभक्ति गीत और सामूहिक संकल्प के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेवा भावना के संस्कारों को जागृत करना रहा।

मुख्य बिंदु:
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर "दिया" छ.ग. द्वारा दीप यज्ञ आयोजन।
दुर्ग, भिलाई, रायपुर, कोरबा, बेमेतरा, बिलासपुर सहित कई जिलों में कार्यक्रम सम्पन्न।
युग सेनानियों ने रखे प्रेरक विचार, दीया सदस्यों ने दिया दान किया।
उद्देश्य – युवाओं में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.