ब्रेकिंग

कुतुब शाह सरकार के 78वें सालाना उर्स पाक का आगाज— शुफियाना कलाम से गूंजा दरबार

87929102025121246whatsappimage2025-10-29at5.31.58pm.jpeg

-गाँधी चौक दुर्ग स्थित पांच कंडिल में शुरू हुआ आयोजन
दुर्ग।
कुतुब शाह सरकार का 78वां सालाना उर्स पाक कमेटी पांच कंडिल, गाँधी चौक दुर्ग का आगाज आज बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। 25 अक्टूबर को सुबह बाबा की परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। इसके पश्चात मगरीब की नमाज के बाद चादरपोशी की रस्म संपन्न हुई। देर रात ईशा की नमाज के बाद रात 10 बजे से दिल्ली से आए सद्दाम साबरी कव्वाल एंड पार्टी ने बाबा की शान में शुफियाना कलाम पेश किए, जिन पर श्रद्धालुओं ने खूब दाद दी।
दरबार के खादिम शेख मजीद एवं सालाना उर्स पाक कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अबरार पुवार ने संयुक्त रूप से बताया कि यह उर्स समाज में कौमी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में काबुली सरकार दरगाह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रज्जब अली खान, हाजी मुन्ना कुरैशी, हाजी मिर्जा शाजिद बेग, हाजी नूर मोहम्मद पुवार, सलीमुद्दीन कुरैशी, हाजी हनीफ भिंडसरा, हाजी इस्माइल चौहान, गुल्ला आवेश खान, जाकिर सिद्धकी, जाकिर खोखर, नाशिर खोखर, रफीक खान, गुलाम-ए-मुश्तफा (अमन) पुवार, हुसैन चौहान, ईश्वर सिंह राजपूत, मोहम्मद मतिन, आबिद हुसैन बिट्टू, राजू जाटव, शेख फरीद गोलू, साबिर पुवार, शबाना रानी निशा, रवि यादव, प्रीतम यादव, सुनील शर्मा, हाजी कासिम सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शेख मजीद, हाजी नूर मोहम्मद, अबरार पुवार, हाजी शाजिद बेग ने कव्वाल दल को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। अंत में आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.