-महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना कैट का उद्देश्य-सुश्री पायल जैन
दुर्ग। देश की सबसे बड़ी व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वावलंबन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभियान छेड़ रखा है। इसे लेकर कैट की दुर्ग जिला महिला इकाई द्वारा 5 अक्टूबर को सिटी सेंटर मॉल, फरिश्ता कॉम्पलेक्स के पास, दुर्ग में भव्य दिवाली एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है। यह एक्जीबिशन प्रात: 10.30 बजे से शुरु होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा। स्वदेशी भारतीय उत्पादों एवं उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक्जीबिशन में आत्मनिर्भर महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। एक्जीबिशन में स्वदेशी उत्पाद के अलावा अन्य पारंपारिक वस्तुएं एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन आकर्षण का केन्द्र होंगे। एक्जीबिशन के आयोजन में स्वावलंबी भारत अभियान और कैट युवा विंग दुर्ग सहयोगी संस्था है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया टे्रडर्स (कैट) की दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन ने बताया कि कैट की महिला इकाई स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रही है। इस श्रृंखला में एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है। यह एक्जीबिशन नही है, बल्कि स्वावलंबी भारत अभियान अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और रचनात्मकता को नया आयाम देने का प्रयास है। वोकल फॉर लोकल की भावना से प्रेरित एक्जीबिशन महिलाओं को उद्योग की विचारधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुश्री पायल जैन ने बताया कि पूर्व में आयोजित एक्जीबिशन को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। जिसने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसे देखते हुए कैट महिला इकाई द्वारा पुन: महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.