दुर्ग। ओबीसी महासभा (रजि.) मध्य क्षेत्रीय राष्ट्रीय कार्यालय, द्वारिकापुरी कालोनी, वार्ड क्रमांक-05 अशोकनगर द्वारा भानु प्रताप यादव को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने की।
भानु प्रताप यादव वर्तमान में प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ), जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग तथा मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ओबीसी महासभा एक सामाजिक संगठन है, जो ओबीसी समाज को संवैधानिक अधिकार दिलाने एवं संगठन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में संगठन विस्तार और जागरूकता अभियान के तहत दुर्ग जिले की जिम्मेदारी भानु प्रताप यादव को सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम साहू ने भरोसा जताया है कि भानु प्रताप यादव समाज के प्रति अपने समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य करते हुए समाज की सभी जातियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
भानु प्रताप यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सर्वश्री राजेश चटर्जी (प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन एवं प्रांतीय सचिव, दुर्ग संभागीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन), आनंद यादव (महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-दुर्ग) सहित संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.