होम / बड़ी ख़बरें / "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" : 24 घंटे में 250 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
बड़ी ख़बरें
-दुर्ग रेंज में चला विशेष अभियान..
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 15 सितंबर की दोपहर से शुरू हुए इस अभियान में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान 80 से अधिक विशेष टीमों में शामिल 500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 24 घंटे के भीतर नशे के अड्डों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।
250 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई ..
पुलिस ने तीनों जिलों में 250 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 200 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से लगभग 26 किलो गांजा, 126 लीटर अवैध शराब और नशीली टैबलेट्स जब्त की गईं।
जिलेवार पुलिस कार्रवाई ..
दुर्ग जिला: पुलिस ने लगभग 160 स्थानों पर दबिश दी और 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें NDPS एक्ट के तहत 16 प्रकरण, आबकारी एक्ट के तहत 23 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं 89 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
बालोद जिला: लगभग 50 स्थानों पर दबिश देकर 31 आरोपी गिरफ्तार हुए। इनमें 4 आरोपी NDPS एक्ट, 4 आबकारी एक्ट के तहत पकड़े गए, जबकि 23 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हुई।
बेमेतरा जिला: पुलिस ने लगभग 60 स्थानों पर छापेमारी कर 39 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ NDPS, आबकारी एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए।
अभियान का उद्देश्य ..
आईजी दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नशे के अवैध व्यापार को पूरी तरह समाप्त करना है। छोटे पैडलर्स, जो गली-मोहल्लों और छोटी दुकानों के जरिए नशा बेचते थे, उनके नेटवर्क को खत्म करना इस मिशन की प्राथमिकता रही।
पुलिस की सख्त चेतावनी ..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू और पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नशे के धंधे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
समाज पर प्रभाव ..
यह कार्रवाई युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का संदेश स्पष्ट है – "नशे के कारोबारियों को अब कोई छूट नहीं मिलेगी। समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखना ही इस अभियान का उद्देश्य है।"
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.