नई दिल्ली। राजधानी में लाल किले के पार्क में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान से एक बेशकीमती कलश चोरी हो गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुंचे थे। इसी बीच उनके स्वागत के दौरान कलश मंच से गायब हो गया।
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है। लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त से पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा। इसी बीच चोरी की घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार चोरी हुआ कलश बहुत कीमती था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये थी। पूरा कलश सोने और हीरे से जड़ा था, जो 760 ग्राम सोने का बना हुआ था। कलश पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इतने बेश्कीमती कलश की चोरी से हड़कंप मच गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.