होम / बड़ी ख़बरें / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में धूमधाम से मनेगा शिक्षक दिवस
बड़ी ख़बरें
-विद्यार्थियों का अनोखा सम्मान : सवा किलो का ग्रीटिंग कार्ड बना आकर्षण
दुर्ग। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में शिक्षक दिवस का आयोजन 4 सितंबर को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विशेष पहल की है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से वेन्या सिंह कुशवाहा और प्रतीक वर्मा ने प्राचार्य, उपप्राचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सादर आमंत्रित किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने स्वयं मिलकर सवा किलो वज़नी एक भव्य ग्रीटिंग कार्ड तैयार किया, जिसमें प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों के चित्र संजोए गए हैं। कार्ड में शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रेरणादायी उद्धरण भी लिखे गए हैं।
वेन्या सिंह कुशवाहा ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा—
"यह हमारा विद्यालय में अंतिम वर्ष है। हमने अपने शिक्षकों से बहुत कुछ सीखा है। शिक्षक दिवस हमें उनके प्रति कृतज्ञ होना सिखाता है। जब हम शिक्षकों की भूमिका निभाते हैं, तभी उनकी वास्तविक चुनौतियों को समझ पाते हैं।"
इसी क्रम में प्रतीक वर्मा ने कहा "गुरु का स्थान गोविंद से भी ऊपर माना गया है। आज हमारे पास जो भी ज्ञान, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता है, उसमें हमारे शिक्षकों का अमूल्य योगदान है। हम उनके प्रति नतमस्तक हैं।"
विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण पहल की सराहना करते हुए शिक्षकों की ओर से नीता दास, धर्मेंद्र कुमार यादव और डॉ. अजय आर्य ने कहा—"जहाँ भाव नहीं होता, वहाँ अभाव होता है। बच्चों की सच्ची भावनाएँ इस निमंत्रण पत्र को और अधिक अर्थपूर्ण बना रही हैं।" उल्लेखनीय है कि विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन 4 सितंबर को विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.