होम / बड़ी ख़बरें / तोमर बुधुओं की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू
बड़ी ख़बरें
रायपुर । लगभग 2 महीने से फरार चल रहे वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए बुधवार को संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम ने भाठागांव स्थित साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है। इस दौरान एसडीएम नंद कुमार चौबे, तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार कुर्क संपत्ति कुल 3 हजार स्क्वायर फ ीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फ ीट की संपत्ति है। इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
यह भी बता दें कि दो महीने से फरार चल रहे तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। साथ ही उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंजूरी दे दी थी। कलेक्टर को कोर्ट से आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने ये कार्रवाई शुरू की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.