होम / बड़ी ख़बरें / डिप्टी सीएम अरुण साव से सभापति श्याम शर्मा की मुलाकात, विकास कार्यों हेतु राशि आबंटन को लेकर की चर्चा
बड़ी ख़बरें
-शहर की जरूरतों पर सभापति श्याम शर्मा ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखा प्रस्ताव
दुर्ग ।आज सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम अरुण साव से सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदों के साथ सौजन्य मुलाकात कर मांग पत्र सौप कर विकास कार्य राशि हेतु निवेदन किया। उन्होंने विकास कार्यों हेतु राशि आबंटन को लेकर डिप्टी सीएम से चर्चा की। इस दौरान काशीराम कोसरे,मनीष साहू,कुलेश्वर साहू,कमल देवांगन,संजय अग्रवाल,गुलशन साहू,रेशमा सोनकर,गुलाब वर्मा,मनोज सोनी,सरस निर्मलकर,जितेंद्र ताम्रकार,मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित अन्य मौजूद रहें।
सभापति श्याम शर्मा ने शहर के समग्र विकास कार्यों को गति देने एवं नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन से विभिन्न मदों से राशि आबंटन की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्युत सामग्री उपलब्ध न होने से वार्डों एवं प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अनेक स्थानों पर अंधेरे की स्थिति बन रही है, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने है कि राशि स्वीकृत होते ही प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सामग्री खरीदी जाएगी और सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी निगम की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। तालाब केवल जल-संरक्षण के साधन ही नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक धरोहर भी हैं। इनका विकास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक कदम होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। नगर निगम ने शासन को पूर्व में इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, और अब पुनः आवश्यक राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया है।
सभापति ने यह भी कहा कि नागरिकों से प्राप्त सुझाव और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उनका स्पष्ट कहना था कि शासन से अपेक्षित राशि स्वीकृत होते ही दुर्ग शहर के तालाबों और प्रकाश व्यवस्था दोनों में सकारात्मक बदलाव शीघ्र दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना ही निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.