दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को दुर्ग जिले के सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर कामबंद व कलमबंद हड़ताल पर रहे। कर्मचारी और अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग के सामने धरने पर बैठे और दोपहर 2.30 बजे रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया।
कर्मचारी-अधिकारियों की यह हड़ताल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर की गई, जिनमें देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स के भुगतान सहित अन्य ज्वलंत मांगों का शीघ्र निराकरण प्रमुख हैं।
धरना स्थल पर आयोजित सभा में छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय संयोजक राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, महासचिव अनुरूप साहू, शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष हरी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व्ही.एस. राव, नगरीय निकाय कर्मचारी संघ संयोजक संजय शर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जीएसटी कर्मचारी संघ संयोजक प्रदीप चौहान (बाबा भाई), पंचायत सचिव संघ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महेंद्र साहू, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर, दीपक देवांगन, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोतीराम खिलाड़ी, वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पेंशनर संघ हर्षवर्धन श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का निराकरण नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.