होम / बड़ी ख़बरें / छ.ग. प्रदेश एन.एच. एम. कर्मचारी संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
बड़ी ख़बरें
-कर्मचारियों की भयानक भीड़ और रोष देखते ही बन रहा, लगातार अपनी मांगों को पूरा करने लगाते रहे नारा
-स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो चुकी है
-मांगो पर आया शासन से आदेश, संघ का फैसला हड़ताल आगे भी जारी
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतनवृद्धि सहित) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ आलोक शर्मा ने जानकारी दी कि कर्मचारियों ने कई बार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी जायज मांगें रखीं.

लेकिन लगातार अनदेखी की गई, यहां तक कि 27% वेतनवृद्धि, मेडिकल अवकाश और ग्रेड पे पर स्वीकृति मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे नाराज़ कर्मचारी अब अनिश्चितकालिन हड़ताल पर हैं।
10 में से 2 मांगो पर आया शासन से आदेश, संघ का फैसला जब तक पूरे मांगो पर आदेश नही आएगा हड़ताल जारी रहेगा। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगे आंदोलन को और उग्र किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन की होंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.