ब्रेकिंग

प्राणीशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने किया अर्जुंदा मत्स्य फार्म का शैक्षणिक भ्रमण

30312082025133519whatsappimage2025-08-12at7.04.10pm.jpeg

दुर्ग। शासकीय वाई. वाई. टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणीशास्त्र विभाग के एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उद्देश्य से अर्जुंदा स्थित मत्स्य फार्म का भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मत्स्य पालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मत्स्य प्रजनन, पालन, आहार प्रबंधन, जल गुणवत्ता नियंत्रण, मत्स्यों की सामान्य बीमारियां और उनके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मत्स्य फार्म के प्रभारी अधिकारी और तकनीकी कर्मचारियों ने मत्स्य बीज उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, हैचरी संचालन और विभिन्न प्रजातियों की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने लाबियो रोहिता, कटला जैसी प्रजातियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और उनके पालन के लिए आवश्यक तकनीकी पहलुओं को समझा। भ्रमण के दौरान जल परीक्षण, आहार मिश्रण की तैयारी और मत्स्यों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवहारिक विधियों का भी प्रदर्शन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकात्मक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जो भविष्य में उनके शोध और रोजगारोन्मुखी कौशल विकास में सहायक होंगे। यह भ्रमण प्राणीशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. अल्का मिश्रा एवं  अनुराग मिश्रा के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.