होम / बड़ी ख़बरें / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग के मीडिया प्रभारी बने भानु प्रताप यादव
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारी 22 अगस्त 2025 को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर दफ्तर बंद कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन केंद्र सरकार की "मोदी की गारंटी" पूरी न होने से कर्मचारियों में व्याप्त नाराजगी के तहत किया जाएगा।
जिला पंचायत सभा कक्ष दुर्ग में हुई बैठक में जिला संयोजक विजय लहरे ने बताया कि इस प्रदर्शन में वन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, शिक्षक फेडरेशन, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, जीएसटी कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
बैठक में जी.आर. चन्द्रा प्रांतीय पर्यवेक्षक, रोहित तिवारी प्रांतीय पर्यवेक्षक, अजीत दुबे प्रांताध्यक्ष वन कर्मचारी संघ, राजेश चटर्जी संभाग प्रभारी, हरी शर्मा, महासचिव अनुरूप साहू, जीएसटी कर्मचारी संघ प्रमुख प्रदीप चौहान, लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मोतीराम खिलाड़ी, पेंशनर संघ प्रमुख आनंद मूर्ति झा सहित अन्य पद दधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दुर्ग भानु प्रताप यादव को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.