होम / बड़ी ख़बरें / बहुप्रतीक्षित शिवनेरी प्रवेश द्वार एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का होगा भूमिपूजन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। छत्रपति शिवाजी सेवा स्मारक समिति दुर्ग के तत्वाधान में शासन से की गई मांग और क्षेत्र के लोगों के संकल्प से शिवनेरी प्रवेश द्वार एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन समारोह 10 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे अंजोरा ख़ बाजार चौक में आयोजित है। बता दे कि यह बहू प्रतीक्षित स्वागत द्वार एवं शिवाजी महाराज की प्रतिमा को निर्माण करने का संकल्प छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति ने लिया था। यह ग्राम थनौद, बिरेझर, चंगोरी जाने वाले चौक में बनेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं विशेष अतिथि के तौर पर अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, मानपुर मोहला चौकी विधायक इंद्र शाह मंडावी, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जागेश्वर साहू, अलका बाघमार महापौर नगर निगम दुर्ग, केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रीय समाज के योगेंद्र बेलचंदन, मोहन हरमुख संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, तेजबहादुर बंछोर, रायसिंह ढिकोला की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी संतोष सारथी सरपंच ग्राम अंजोरा रहेंगे। उक्त समस्त जानकारी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति संजय देशमुख ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.