दुर्ग

दूसरों के विचारों को नकारने के बजाय स्वयं में सकारात्मक विचारों का बीजारोपण करें: साध्वी श्री लब्धियशाश्रीजी म सा

24507082025071506img-20250807-wa0117.jpg

नगपुरा (दुर्ग)। व्यक्ति का व्यवहार उनके जीवन का झलक होता है । प्रत्येक मनुष्य का विचार और आचार अलग होता है। इस कारण अनेक प्रसंग पर विचारों की टकराहट होती है। इससे वैमनस्य और कटुता का बीजारोपण हो जाता है। व्यक्ति को चाहिए कि दूसरों के विचारों को नकारने के बजाय स्वयं में सकारात्मक विचारों का बीजारोपण करें। इससे वैमनस्य और कटुता को उत्पन्न होने से पहले ही भगाया जा सकता है।
सकारात्मक सोच जीवन को उर्ध्वगति की ओर ले जाता है। नकारात्मक विचार हमें मन से ही नहीं अपितु तन से भी कमजोर कर देता है।
श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला में साध्वी श्री लब्धियशाश्रीजी म सा  ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा हम आसपास के वातावरण को देखकर उसको बदल नहीं सकते, लेकिन  अपनी सकारात्मक सोच से वातावरण में फैले दुर्गणों से स्वयं को बचा सकते हैं। सामान्य व्यवहार में सकारात्मक सोच महत्वपूर्ण तो है ही, कर्म के सिद्धांत में भी सकारात्मक सोच का महत्वपूर्ण स्थान है। सकारात्मक विचारों के कारण हम दूसरों में सद्गुण देखेंगे, उनके दुर्गुणों की ओर ध्यान नहीं जाएगा। हम सद् व्यवहार को देखेंगे दुर्व्यवहार की ओर दृष्टि नहीं करेंगे।

Image after paragraph

सकारात्मक सोच जादुई शक्ति से कम नहीं..
उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन में जादुई शक्ति का काम करता है। जिनकी दृष्टिकोण सकारात्मक है, उन्हें हरकदम पर सफलता मिलती है। हमे दृष्टि के साथ दृष्टिकोण को, चित्र के साथ चरित्र को, साधन के साथ साधनाओं को और नजर के साथ नजरिये को सुंदर बनाना चाहिए।
नकारात्मकता से खुशियां खत्म..
पेड़ के तने से लाखों तीलियां बनती हैं, लेकिन एक तीली लाखों पेड़ों को जला सकती है। वैसे ही नकारात्मक नजरिया जिन्दगी की लाखों खुशियों को खत्म कर सकता है। व्यक्ति में भूल सुधारने के लिए दिमाग के साथ भूल स्वीकारने का दिल होना चाहिए। स्वीकारने का भाव होगा तभी सुधरने का प्रयास होगा। 

Image after paragraph

विशिष्ट अनुष्ठान..
 रविवार दि 10 अगस्त को प्रातः 9 बजे से  108 सजोड़े के साथ महाप्रभाविक श्री पार्श्व-पद्मावती महापूजन आयोजित है। शुक्रवार को श्री पद्मावती माता को चुनरी समर्पण का अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.