होम / बड़ी ख़बरें / सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
बड़ी ख़बरें
-कांकेर पुलिस का विशेष अभियान, 12 आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। जिला बीजापुर के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था, जो अब तक लगातार चल रहा है।
इस अभियान के दौरान अब तक एक माओवादी मारा गया है, जिसके शव और हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने यह जानकारी दोपहर 2 बजे अपडेट करते हुए दी।
अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया गया है कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ जारी पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.